Monday, 24 April 2017

Srajan (E-Magazine): 567---आज का गीता जीवन पथ

Srajan (E-Magazine): 567---आज का गीता जीवन पथ: आज का गीता जीवन पथ चौदहवां अध्याय   *Chapter 14* _Live a lifestyle that matches your vision_ जय श्री कृष्णा ...

567---आज का गीता जीवन पथ

आज का गीता जीवन पथ
चौदहवां अध्याय 

*Chapter 14*
_Live a lifestyle that matches your vision_
जय श्री कृष्णा.
सबका भला हो !
(समर्पित है देश के विद्यार्थियों के नाम ; इत नी महनत और परेशानी के मध्य न केवल अप ने लक्ष्य को प्राप्त करते  है, बल्कि अपने सपनों को साकार रूप देते हुये देश की तरक्की में अटूट योगदान देते हैं)

जन्म आदि भी रहस्य भरा,
प्रलय काल न व्याकुल करता
ज्ञान आश्रय देता है
कभी ना योगी आकुल होता
14/8
जड़ चेतन की शक्ति विहित है
 जड़ में चेतनता लाता
रहस्य भरी ये जीवन यात्रा
जीवन को संचालित करता
14/9
शरीर में जड़ता होती है
चेतन मुझे बनाना पड़ता
चक्र जीवन का चलता रहता
 मौत बदन को लाती जड् ता
14/10
ज्ञान से बंधा सत्य जगत में
 ना कभी ये छिपता है
 सुख का आधार ज्ञान है
ज्ञान सत्य से हमें जोड़ता
14/11
झूठ की ताकत झूठी ,
झूठ का ना होता आधार
हिंसा करे ,सहारा लेता
झूठ दिखाता है तलवार
14/12
राग द्वेष जीवन में ,अर्जुन !,
रज गुण स्वयं सा्थ में रहता है
 आसक्ति पैदा करता है
लगाव ये दिल में ये भरता है
14/13
सबसे निश्चल सबसे कोमल,
 निर्मल है आ्लोकित करता
सतगुण निशपाप जगत में
विकार न इसमें कोई पनपता
14/14
शेष कल

मेरी विनती
कृपा तेरी काफी है ,प्रत्यक्ष प्रमाण मैं देता
जब-2 विपदा ने घेरा ,गिर ने कभी ना तू देता
साथ मेरे जो पाठ है करते ,कृपा बरसते रखना तू
हर विपदा से उन्है बचाना ,बस ध्यान में रखना कृष्ना तू
निपट निरक्षर अज्ञानी है हम ,किससे, क्या लेना, क्या देना I
कृपा बनाये रखना, कृष्णा, शरणागत बस अपनी लेना II
(अर्चना व राज)
नोट- जो लोग जातिवाद कहते हैं,उनके लिए जरूरी है कि वे कृष्णा धारा से जुड़े I
कृष्णा ने मानव कल्याण की ही बात की हैं जातिवाद खुद ब खुद समाप्त हो जायेगा

Sunday, 23 April 2017

Srajan (E-Magazine): 566---आज का गीता जीवन पथ

Srajan (E-Magazine): 566---आज का गीता जीवन पथ: आज का गीता जीवन पथ चौदहवां अध्याय   *Chapter 14* _Live a lifestyle that matches your vision_ जय श्री कृष्णा . सबका...

566---आज का गीता जीवन पथ

आज का गीता जीवन पथ
चौदहवां अध्याय 

*Chapter 14*
_Live a lifestyle that matches your vision_
जय श्री कृष्णा.
सबका भला हो !
(समर्पित है देश के विद्यार्थियों के नाम ; इत नी महनत और परेशानी के मध्य न केवल अप ने लक्ष्य को प्राप्त करते  है, बल्कि अपने सपनों को साकार रूप देते हुये देश की तरक्की में अटूट योगदान देते हैं)

ध्यान तेरा आवश्यक, अर्जुन !,
तुझे बताना मुझे जरूरी
ज्ञान जहां में (जो )अति उत्तम
उससे बढ़ा ना तू दूरी
14/1
दुनिया में जो सत्पुरूष
परम मोक्ष को प्राप्त हुये,
ज्ञान बना उनका माध्यम
सुलभ रास्ता; मुक्त हुये
14/2
जीवन मरण का चक्र ,
उन के लिए थम जाता है
पुनःप्राप्त न होते वे ,
सदगति उऩको मिलता है
14/3
जड़ चेतन का मधुर समागम ,
जीवन का मर्म यहीं छिपा ,
जड़ को चेतन करता मैं ,
सत्य जहां में यहीं दिखा
14/4
प्रकृति है माता सब जीवों की ,
जीव धरा पे विचरण करता,
धात्री है प्रकृति सबकी ,
बीज को मैं रोपित करता
14/5
माता तुल्य प्रकृति को समझो,
पिता समान तुम मुझको मानो
मा्त -पिता की सन्तानें
धरा पे तुम सबको मानो
14/6
व्याप्त प्रकृति में ,पार्थ !,
सत ,रज ,तम गुण
मोहित होता जीव इन्हीं में ,
पनपें इनसे सारे अवगुण
14/7
 शेष कल
 मेरी विनती
कृपा तेरी काफी है ,प्रत्यक्ष प्रमाण मैं देता
जब-2 विपदा ने घेरा ,गिर ने कभी ना तू देता
साथ मेरे जो पाठ है करते ,कृपा बरसते रखना तू
हर विपदा से उन्है बचाना ,बस ध्यान में रखना कृष्ना तू
निपट निरक्षर अज्ञानी है हम ,किससे, क्या लेना, क्या देना I
कृपा बनाये रखना, कृष्णा, शरणागत बस अपनी लेना II
(अर्चना व राज)
नोट- जो लोग जातिवाद कहते हैं,उनके लिए जरूरी है कि वे कृष्णा धारा से जुड़े I
कृष्णा ने मानव कल्याण की ही बात की हैं जातिवाद खुद ब खुद समाप्त हो जायेगा

Monday, 17 April 2017

Srajan (E-Magazine): 565---आज का गीता जीवन पथ

Srajan (E-Magazine): 565---आज का गीता जीवन पथ: आज का गीता जीवन पथ तेरहवां अध्याय   *Chapter 13* _Detach from Maya & attach to Divine_ जय श्री कृष्णा . सबका ...

565---आज का गीता जीवन पथ

आज का गीता जीवन पथ
तेरहवां अध्याय 

*Chapter 13*
_Detach from Maya & attach to Divine_
जय श्री कृष्णा.
सबका भला हो !
(समर्पित है देश के engineers and technocrats के नाम ; इतना जोखिम और परेशानी के मध्य अप नी महनत व परिश्रम के प्रतिफल न केवल अनगिनत प्रोजेक्ट्स को पूरर्ण करते रहते है,बल्कि ,हम उनकी सेवाओ से प्रेरित व गौरवान्वित भी होते हैं)

बात यही और सच!
जीवन देने वाले तुम हो
शरीर मेरा तेरा नियन्त्रण
सासें देने वाले तुम हो
13/91
गुणादि देह में तुमने दिये
पृकट जगत में होते हैं
सीमित मिली मुझे स्वतन्त्रता
आश्चर्य सभी करते हैं
13/92
"अर्जुन मोटे शब्दों में
इस बात को तुम जानो
आलोकित करता जगत में सूर्य
कभी ना हिस्सा मानों
13/93
सत्य यही है अर्जुन
रूप है सूरज जैसा
हिस्सा किसी का ना बनता
जग  आलोकित उस के जैसा
13/94
सम्पूर्ण क्षेत्र पे दृष्टि डालो ,
तुम पाओगे क्षेत्र आलोकित
आत्मा परमात्मा का सम्पूर्ण कार्य
 होता इनसे जग पृज्जलित
13/95
क्षेत्र जगत का क्षणभंगुर
माया मोह का खेल यहां
नाशवान ,नष्टप्राप्य !
सत्य समाया इसी जहां
13/96
क्षेत्र ज्ञ जानो अविनाशी
यात्रा करता रहता है
पडाव बदलते जीवन में
 अपनी गति से चलता है
13/97
जिसने भेद को जान लिया
 समझ लिया वो जग की माया
परम तत्व में लीन वो रहता
पल दो पल की मोह की काया
13/98
प्राप्त वो होता परमात्मा को
मिलन भी उनसे होता है
जगत है माया मोह की नगरी
यही हकीकत कहता है"
13/99
अध्याय समाप्त